इस वेबसाइट को बनाने का हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि हम आप सभी को प्रभु यीशु मसीह कौन हैं, यह प्रेम, सत्य और बाइबल की गहराइयों के साथ बता सकें।
हम आशा करते हैं कि आपने सैम की कहानी के माध्यम से यह समझ लिया होगा कि प्रभु यीशु मसीह ने हमारे लिए क्या किया और क्यों वे ही हमारे जीवन का मार्ग, सत्य और जीवन हैं।
जैसा कि लिखा है:
“ यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।” { यूहन्ना 14:6 }

हमारी वेबसाइट पर जो भी ब्लॉग आप पढ़ते हैं, वे
डॉ. अंकुर यूसुफ नरूला जी की शिक्षाओं और उनकी लिखी पुस्तकों/मैगज़ीन पर आधारित हैं।
उनकी लेखनी में बाइबल की गहरी समझ, प्रकाश और आत्मिक सत्य भरा हुआ है।
बहुत से लोग ऐसे हैं जिन तक उनकी मैगज़ीन नहीं पहुँच पाई। इसलिए हमने इस वेबसाइट के माध्यम से वह पूरा संदेश सभी तक पहुँचाने कि कोशिश करते है, ताकि कोई भी परमेश्वर के वचन से वंचित न रह जाए।
क्योंकि लिखा है:
“और तुम सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।” { यूहन्ना 8:32 }
आज कई लोग ऐसे हैं जो प्रभु यीशु मसीह को समझने में गलती कर देते हैं।
कुछ तो ऐसे भी हैं जो प्रभु को जानना नहीं चाहते, बल्कि उनका मज़ाक उड़ाना ही ठीक समझते हैं।
परंतु हम—उन पर क्रोध नहीं करते।
क्योंकि प्रभु ने हमें सिखाया है प्रेम करना, सहना और सत्य को नम्रता से बताना।
“परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं, कि अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सताने वालों के लिये प्रार्थना करो।”
{ मत्ती 5:44 }
इसीलिए हमारा उद्देश्य हर भाई और बहन को प्रभु यीशु मसीह का शुभ संदेश देना है—
यह बताना है कि यीशु कौन हैं,
उन्होंने हमारे लिए क्या किया,
और क्यों आज भी वे जीवित हैं और जीवन बदलते हैं।
यह दुनिया प्रभु को न समझना चाहती है, न जानना।
पर मैं और आप—हम सब—इस बुलाहट के लिए बुलाए गए हैं कि प्रभु के जीवित होने का शुभ संदेश हर हृदय तक पहुँचाएँ।
“सारी दुनिया में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।” { मरकुस 16:15 }
हमारी प्रार्थना है कि यह वेबसाइट आपके जीवन में प्रकाश, समझ और आशा की नई किरण लेकर आए।
प्रभु यीशु मसीह का प्रेम, अनुग्रह और शांति सदैव आपके साथ बनी रहे। { आमीन }